Breaking News

चाय एवं बिस्किट वितरित कर सपाइयों ने मनाया नया साल


कानपुर (वसीम अंसारी).
समाजवादी पार्टी कल्याणपुर विधानसभा के कार्यकारिणी सदस्य अंकित झा द्वारा आज कमल टेंट हाउस शारदा नगर के समीप चाय, बिस्किट एवं अन्य खाद्य सामग्री का वितरण कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सतीश निगम थे। पूर्व विधायक सतीश निगम ने उपस्‍थित जनसमुदाय को समाजवादी नीतियां समझाते हुये समाजवादी पार्टी को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। 
 
 
श्री निगम ने कहा कि देश एवं प्रदेश में तानाशाहों का शासन चल रहा है। महिलाओं, किसानों, मजदूरों एवं व्यापारियों पर तमाम तरह के कर लगा कर उनको धंधा बंद करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राहुल सिंह स्वर्णिम, चंद्रशेखर यादव, अभिषेक कटियार, तौसीक खान, दीपक शर्मा, अशोक कुमार, गोविंद सिंह, पंकज गोस्वामी, सचिन, नूरी मलिक, अंकित श्रीवास्तव एवं दर्जनों अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 
 

 

कोई टिप्पणी नहीं