Breaking News

सपा कार्यकर्ता लोकतंत्र की रक्षा हेतु जी जान से संघर्ष करेंगे - सतीश निगम


कानपुर (वसीम अंसारी).
कल्याणपुर विधानसभा समाजवादी पार्टी की बैठक आज गीतानगर क्षेत्र में आयोजित की गयी। बैठक की अध्‍यक्षता चंद्रशेखर यादव ने की। बैठक में तमाम वक्ताओं ने पार्टी को बेहतर बनाने हेतु अपने विचार रखे। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सतीश कुमार निगम ने समस्त कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए लोकतंत्र की रक्षा हेतु जी जान से संघर्ष करने एवं बलिदान हेतु तैयार रहने के लिए कहा। 
 
 
श्री निगम ने कहा कि देश एवं प्रदेश में तानाशाहों का शासन चल रहा है। महिलाओं, किसानों, मजदूरों एवं व्यापारियों पर तमाम तरह के कर लगा कर उनको धंधा बंद करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। वर्तमान में दिल्ली के सभी बॉर्डर पर देश भर के किसान 3 किसान बिलों के विरुद्ध आंदोलनरत हैं। सरकार का रवैया सारा देश देख रहा है, पूरे देश में दुष्ट राज चल रहा है। अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने अपने संबोधन में विधायक सतीश निगम का समर्थन करते हुए कार्यकर्ताओं को किसानों के समर्थन में बड़ी लड़ाई के लिए दिल से तैयारी करने को कहा। उन्‍होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर कार्यकर्ता जेल भरने हेतु भी तैयार रहें। सभा का संचालन अध्यक्ष समाजवादी पार्टी ग्रामीण वासिद सिद्दीकी ने अपने क्रांतिकारी उद्बोधन के साथ किया। 
 
 

कोई टिप्पणी नहीं