Breaking News

रविकांत मिश्रा सहित दस को मिला विवेकानंद यूथ एवार्ड


लखनऊ (महेश प्रताप सिंह). विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी को मनाई जाएगी, विभिन्न क्षेत्रों में श्रेष्ठ कार्य करने वाले प्रदेश के 10 युवाओं को विवेकानंद यूथ अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। इस बाबत युवा कल्याण व प्रांतीय रक्षक दल महानिदेशालय की ओर से विजेताओं की सूची जारी कर दी गई है। 

 

विभिन्न क्षेत्रों में खेल क्षेत्र से बेहतरीन कार्य करने वाले फतेहपुर के रविकांत मिश्रा सहित गाजियाबाद के सागर कसाना, आगरा से इशिका बंसल गोरखपुर कृष्ण पांडे, पीलीभीत कलीम अख्तर, झांसी के केतन मोर, लखनऊ के शुभम मिश्रा, वहीं युवक मंगल दल में पहला पुरस्कार वाराणसी की भाऊपुर चौखंडी, दूसरा पुरस्कार देवरिया की बेहुनिया और तीसरा पुरस्कार इटावा के दामोदरपुर ग्राम पंचायत को मिला है। प्रदेश के फतेहपुर जिले के मूल निवासी लक्ष्मण एवार्डी रविकांत मिश्रा ने विवेकानंद की जयंती पर यूथ अवार्ड मिलना प्रदेश को गौरवान्वित करने वाला क्षण बताया है। साथ ही प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद प्रेषित किया है। साथ साथ यह भी बताया कि वह इसी तरह खेल क्षेत्र में बेहतरीन योगदान देते रहेंगे व अन्य चयनित विजेताओं को शुभकामनाएं दी हैं।

ग्रेपलिंग कानपुर के पदाधिकारियों ने दी रविकांत मिश्रा सहित अन्य सभी को शुभकामनाएं
बताते चलें खेल क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए रविकांत मिश्रा का नाम चयनित होने पर विभिन्न खेल प्रेमियों में हर्ष की लहर दौड़ गई। इसी कड़ी में ग्रेपलिंग कानपुर के अध्यक्ष डॉ आलोक श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारियों ने रविकांत मिश्रा को बधाई दी।

कोई टिप्पणी नहीं