Breaking News

ब्राह्मणों की हत्याएं करवा रही है प्रदेश सरकार - राजेंद्र नाथ त्रिपाठी

कानपुर (अनुज तिवारी). प्रदेश सरकार हत्यारी है, ब्राह्मणों की हत्याएं करा रही है, लेकिन वह इस अन्याय के खिलाफ पूरे देश में अभियान चलाकर खुशी को न्याय दिलाएंगे। खुशी आपकी बेटी ही नहीं वीरांगना है, जिसे हर कीमत पर न्याय दिलाया जाएगा। यह बातें रविवार को बिकरू कांड के मुख्य आरोपित अमर दुबे की पत्नी खुशी के पनकी रतनपुर स्थित घर पहुंचे अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने खुशी के मां-बाप से कहीं। 

 

बिकरू कांड के बाद एनकाउंटर में मारे गए आरोपित अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे घटना के बाद से ही जेल में बंद है। एक सप्ताह पहले खुशी को कानपुर जेल से बाराबंकी नारी निकेतन में भेजा गया था। इस मामले में राजेंद्र नाथ त्रिपाठी के कानपुर आने पर महासभा के जिला अध्यक्ष राहुल त्रिपाठी ने दल बल के साथ अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का गंगा बैराज में स्वागत किया। जिसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष रतनपुर में खुशी के घर पहुंचे। जहां खुशी के पिता श्याम लाल तिवारी व मां गायत्री देवी से मुलाकात कर प्रदेश सरकार को ब्राह्मण विरोधी बताते हुए उसकी मंशा पर कई सवाल खड़े किए। 

 

यूपी पुलिस पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस ने बेगुनाह खुशी को जेल भेज दिया। शादी के बाद केवल दो दिन ही अमर के साथ रही खुशी को जेल भेज यूपी पुलिस ने अत्याचार की पराकाष्ठा पार कर दी है। महासभा खुशी का पूरा मुकदमा अपने खर्चे पर लड़ेगी और खुशी को न्याय दिलाएगी जिसके बाद वह महोबा में मृतक कारोबारी इंद्रजीत त्रिपाठी के परिजनों से मिलने के लिए निकल गए। 


कोई टिप्पणी नहीं