Breaking News

DM तथा SSP ने किया पैगी जुलूस के रूट का निरीक्षण

कानपुर नगर 01 सितम्बर 2018 (पप्‍पू यादव). जिलाधिकारी विजय विश्वास पन्त तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनन्त देव ने आज विश्व प्रसिद्ध पैगी जुलूस के रूट का निरीक्षण किया, उन्होंने चमन गंज तथा बेकनगंज थाने में आयोजकों के साथ बैठक कर जुलूस को परम्परागत तरीके से निर्धारित रूट पर ही निकालने के लिए पुलिस  अधिकारियों और आयोजकों को निर्देशित किया। 


जिलाधिकारी ने समस्त सम्बन्धित अधिकारियों तथा आयोजकों के साथ रूट का निरीक्षण करने के निर्देश दिये, ताकि निरीक्षण में जो भी समस्या हो उसे तत्काल दूर करा दिया जाये। उन्‍होंने समस्त रूट की सड़कों का पैच वर्क कराते हुए लटकते बिजली के तारों को कसवाने के निर्देश भी दिये। बताते चलें कि जुलूस कील वाला हाता, दलेल पुरवा चौराहा, कोकल्स मि‍ल, हड्डी गोदाम, नफीसा बाजी का हाता, तुकुनिया पुरवा चौराहा, गुर्बत उल्ला पार्क, डिप्टी पड़ाव पेट्रोल पम्प, हमराज़ रोड, तलव्वा मंडी, चाचा नेहरू अस्पताल, कोपरगंज, झकरकटी पुल, टाटमिल चौराहा, बाकर गंज, किदवई नगर चौराहा, यशोदा नगर बाई पास से होता हुआ मछरिया में 15 फातिया करने के बाद वापस इसी रास्ते से होता हुआ कील वाले हाते हीरामन पुरवा जायेगा।