Breaking News

बलात्कार का आरोपी 10 घंटे के अंदर गिरफ्तार

बहराइच 03 सितंबर 2018 (ब्यूरो रिपोर्ट). थाना राम गांव अंतर्गत बीते द‍ि‍नों हुए महिला के साथ बलात्कार के आरोपी को थाना राम गांव के थाना अध्यक्ष ब्रह्मानंद सिंह ने अपनी टीम के साथ मिलकर झींगहां घाट चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। उक्‍त जघन्‍य घटना को अंजाम देने वाले दुराचारी को राम गांव पुलिस ने घटना के 10 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर अपनी कार्यकुशलता और तत्‍परता साबित कर दी है।


बताते चलें कि बीती दिनांक 31 अगस्त 2018 को पंजीकृत मुकदमा संख्या 209/18 धारा 376/506/343 व एससी,एसटी एक्ट का वांछित अभियुक्त छोटकउ उर्फ वकील अहमद पुत्र मोहम्मद अली निवासी भगवानपुर माफी आज झंगहा घाट चौराहे पर घूम रहा था। मुखबिर की सूचना पर थाना अध्यक्ष राम गांव ब्रह्मानंद सिंह ने मय हमराही पुलिस बल के साथ झिंगहा घाट चौराहे पर पहुंच कर वांछित अपराधी को धर दबोचा। उक्‍त सनसनीखेज घटना को अंजाम देने वाले दुराचारी को राम गांव पुलिस ने 10 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर अपनी कार्यकुशलता और तत्‍परता साबित कर दी है। अपराधी को गिरफ्तार कर जेल रवाना कर दिया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना अध्यक्ष ब्रह्मानंद सिंह, उपनिरीक्षक राम संजीवन निषाद, आरक्षी अखलाक अहमद एवं आरक्षी प्रमोद कुमार सिंह शामिल थे।