Breaking News

विकास मोर्चा ने चलाया हेलमेट जागरूकता अभियान

कानपुर 24 सितम्बर 2018 (महेश प्रताप सिंह). रविवार को कानपुर देहात रूरा बड़े चौराहे पर विकास मोर्चा कानपुर देहात के पदाधिकारियों द्वारा चौथा हेलमेट जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में दो पहिया वाहन चालकों को गुलाब का पुष्प देकर आग्रह किया गया कि हेलमेट को पहनकर वाहन चलाएं।

अभियान का नेतृत्व प्रशांत श्रीवास्तव प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विकास मोर्चा द्वारा किया गया। प्रदेश अध्यक्ष पवन चौहान ने कहा हेलमेट जागरूकता अभियान जिले जिले में विकास मोर्चा के पदाधिकारी द्वारा लगातार चलाया जा रहा है। हमारा मुख्य उद्देश्य है कि नागरिकों का जीवन सुरक्षित रहे और हेलमेट पुलिस के डर से नहीं अपनी सुरक्षा के लिए पहन कर चलाएं।

आज के अभियान में रूरा थाना अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार राठी, चौकी इंचार्ज अनिल कुमार गुप्ता ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। हेलमेट जागरूकता अभियान को सफल बनाने में समाजसेवक उत्कर्ष दीक्षित ईशु अवस्थी प्रशांत श्रीवास्तव, रमाशंकर ओमर, अनुज सिंह, गौरव तिवारी, विवेक कुमार, विमल सोनी, विनीत चौहान, रजनेश सिंह, शिवांशु पांडेय, आकाश गुप्ता, अनुराग शर्मा, सौरभ गुप्ता, सुधीर कुमार शर्मा, अक्षय कुमार आदि लोग मौजूद रहे।