Breaking News

हास्य व्यंग्य से सराबोर रहा प्रथम अटल कवि सम्मेलन

कानपुर 24 सितम्बर 2018 (महेश प्रताप सिंह). पावन विद्या मंदिर में प्रथम अटल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में हास्य व्यंग और रस की कृतियों से शहर वह दूर-दराज से आए हुए कवियों ने अपनी छटा बिखेरी। बारिश ने भी कवियों का मनोबल डिगाने का असफल प्रयास किया। किंतु कवियों ने अपनी रचनाओं से बारिश का भी मन मोह लिया।


पावन विद्या मंदिर भौती में प्रथम अटल कवि सम्मेलन का आयोजन विद्यालय प्रबंधक ममता सिंह द्वारा किया गया। जिसमें कवियों के अध्यक्ष बने कमलेश द्विवेदी ने हास्य और संतोष कुमार दुबे ने वीर रस, संयोजक मनोज गुप्ता आदित्य विक्रम श्रीवास्तव, श्याम प्रताप सिंह ने अपनी अपनी रचनाओं द्वारा श्रोताओं की तालियाँ अपने नाम की।

मुख्य अतिथि बिठूर विधानसभा क्षेत्र अभिजीत सिंह सांगा ने कवियों को प्रसस्ति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर नव निर्वाचित अध्यक्ष रविन्द्र सिंह सहित विद्यालय के चेयरमैन, प्राचार्या सुमित्रा, दुर्गेश्वर, शादाब, नेहा, एस.एन त्रिपाठी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। बारिश ने भी कवियों का मनोबल डिगाने का असफल प्रयास किया। किंतु कवियों ने अपनी रचनाओं से बारिश का भी मन मोह लिया।