Breaking News

कानपुर - गौ रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भौती गौशाला का निरीक्षण

कानपुर 28 अप्रैल 2018 (महेश प्रताप सिंह /योगेश कुमार). प्रदेश में गौ माता के नाम पर हो रही धांधली के चलते शनिवार को भौती बाई पास स्थित गौशाला में मुरादाबाद से आये राष्ट्रीय गौ रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी श्याम महाराज ने विकास मोर्चा पनकी के पदाधिकारियों के साथ गौ माता की देखरेख का निरीक्षण किया।


प्रदेश में गौशाला में उपस्थित गाय माताओं की संख्या का आंकड़ा भी लिया जा रहा है। निरीक्षण में विकास मोर्चा के संस्थापक विनोद शुक्ला, विकास मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन चौहान, गौ सेवक सुरेंद्र सिंह, अनीता परमार, पंकज कुशवाहा, नितिन कुमार, विकास मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता उमेश भार्गव एवं कल्याणपुर विधानसभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल दुबे उपस्थित रहे।