Breaking News

कानपुर - पनकी में कार की टक्कर से बाइक सवार हुआ घायल

कानपुर 28 अप्रैल 2018 (महेश प्रताप सिंह /योगेश कुमार). पनकी थाना क्षेत्र स्थित पनकी स्टेशन ओवर ब्रिज पर कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया । सूचना पर पहुंची पनकी पुलिस ने घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया है।


जानकारी के अनुसार राम खेलावन प्रजापति पुत्र बिंदा प्रसाद प्रजापति निवासी 272 आंबेडकर नगर गुजैनी के रहने वाले हैं। राम खिलावन सिविल का काम करते हैं और काम के सिलसिले में पनकी आ रहे थे। तभी पनकी स्टेशन ओवर ब्रिज पुल पर तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने उनको टक्कर मार दी और फरार हो गया। टक्कर से वो गम्भीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंचे पनकी थानाध्यक्ष ललित मणि त्रिपाठी ने उनको ब्रिज मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया है।