Breaking News

कानपुर - पनकी गंगागंज में गिराये गये अवैध कब्जे

कानपुर 23 फरवरी 2018 (महेश प्रताप सिंह/अनूप कुमार). पनकी थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम नगर निगम की टीम ने गंगागंज में बने घरों को गिरा दिया। कब्जेदारों ने बिना सूचना के घरों को गिराये जाने का आरोप लगाया है।


जानकारी के अनुसार पनकी गंगागंज भाग- 4 में नाले किनारे कई लोगों ने मकान बना कर कब्जा कर रखा था। आज शाम पुलिस बल के साथ नगर निगम की टीम ने बुलडोज़र की सहायता से इन मकानों को गिरा दिया। इस पर क्षेत्रीय लोगों ने बिना नोटिस के मकान गिराने को लेकर हंगामा किया। वहीं नगर निगम के जोनल अधिकारी विनय राय ने बताया कि इन लोगों को चार दिन पहले जगह खाली करने का नोटिस दिया गया था। उसी के तहत आज अवैध कब्जे को गिराकर जगह खाली करायी गया है।