Breaking News

कानपुर - पनकी चौकी इंचार्ज को बदमाशों ने मारी गोली

कानपुर 06 दिसम्बर 2017 (महेश प्रताप सिंह). पनकी थाना क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद है। गस्त के दौरान बदमाशों ने पनकी मंदिर चौकी इंचार्ज को गोली मार दी। साथी सिपाहियों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पनकी थानाध्यक्ष रमा शंकर पाण्डेय ने बताया कि चौकी इंचार्ज खतरे से बाहर हैं और बदमाशों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए कार्यवाही की जा रही है।


घायल पनकी मंदिर चौकी इंचार्ज अनुराग सिंह ने खुलासा टीवी को बताया कि बीती देर रात वो अपने चार सिपाहियों के साथ गंगागंज रामलीला ग्राउंड के पास गस्त कर रहे थे। तभी बाइक सवार दो युवकों ने कट्टा निकाल कर उनके ऊपर गोली चला दी। जिससे चौकी इंचार्ज घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। साथी सिपाहियों ने तुरंत उन्हें हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। वही डाक्टरों ने बताया कि गोली जबड़े से छूती हुई निकल गयी है। जानमाल का कोई खतरा नहीं है। पनकी थानाध्यक्ष रमा शंकर पाण्डेय ने बताया कि चौकी इंचार्ज खतरे से बाहर हैं और बदमाशों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए कार्यवाही की जा रही है।