Breaking News

सबका साथ, सबका विकास हमारी सरकार का मूल मंत्र - योगी आदित्यनाथ

लखनऊ 27 जून 2017 (IMNB). मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मीडिया के सामने सरकार के 100 दिन पूरे होने पर अपने कामकाज को रखा। उन्होंने कहा कि किसी भी सरकार के लिए 100 दिन अल्प समय है, और हम अब तक के काम से हम संतुष्ट हैं। हमारी सरकार का मूलमंत्र सबका साथ सबका विकास है। इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। 


सीएम के ऐलान की मुख्य बातें - 
योगी ने बताया कि गत वर्ष की अपेक्षा गेहूँ क्रय केंद्र से अधिक खरीदने का काम किया है। किसानों का कर्ज माफ कर 36000 करोड़ रुपये में 86 लाख किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। गन्ना किसानों को 22 हजार 417 करोड़ का भुगतान सड़को को गड्डा मुक्त करने के लिए प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। बिजली की आपूर्ती के लिए सरकार ने काफी काम किया है। धर्मिक स्थलों में 24 घंटे बिजली देने का इंतजाम किया। कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए मुखबिर योजना की शुरूआत की उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण के लिए वचनबद्ध। जेवर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की स्वीकृति दी गई है। गाज़ियाबाद में मानसरोवर भवन निर्माण की स्वीकृति दी गई है। एन्टी भू माफिया सेल का गठन किया गया है। एंटी रोमियो का गठन किया गया है। स्मार्ट सिटी के तहत लखनऊ सहित कई शहरों को शामिल किया जा रहा है। 166 मॉडर्न स्कूल स्थापित किये जा रहे हैं। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का निर्माण किया जा रहा है। पूर्ववर्ती सरकारों के भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा है उसे समाप्त किया जायेगा। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को एनेक्सी स्थित कार्यालय में पूर्व निर्धारित समय के अनुसार सांसदों और विधायकों से मुलाकात नहीं की। अधिकृत सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है। सूत्रों के अनुसार ईद के कारण ज्यादातर, सांसद और विधायक अपने अपने क्षेत्र में थे। इसलिए मुख्यमंत्री ने यह मुलाकात टाल दी। वे एनेक्सी आए भी नहीं।