Breaking News

दिल्‍ली: चलती कार में दोस्‍तों से करवाया तलाकशुदा बीवी का गैंगरेप

नई दिल्ली. पूर्वी दिल्ली में एक नवविवाहित महिला से चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना आनंद विहार इलाके में सोमवार देर रात को हुई। आरोपियों में महिला का पति भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता क्रॉस रिवर मॉल में लैपटॉप खरीदने गई थी। जैसे ही महिला मॉल से निकली उन्होंने कार से उसका पीछा शुरू कर दिया।  मौका मिलते ही तीन लोगों ने उसे कार में खींच लिया और  चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की आैर उसके नाजुक अंगों में जलती हुई मोमबत्ती डाल दी। इसके बाद आरोपी उसे बेहोशी की हालत में सुनसान जगह पर फेंक कर फरार हो गए। पीड़िता ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि एक माह पहले उसका तलाक हो गया था। कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। उसने बताया कि पति ने दुष्कर्म के वक्त अपने साथियों से कहा था, ‘अब ये मेरी पत्नी नहीं रखैल है।’ पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।