Breaking News

IPL स्पॉट फिक्सिंग : बिंदू दारा सिंह भी फंसे, गिरफ्तार

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में स्पॉट फिक्सिंग मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है। जाने-माने ऐक्टर दारा सिंह के बेटे विंदू दारा सिंह को मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। विंदू खुद भी ऐक्टर हैं और रिऐलिटी टीवी शो बिग बॉस सीजन 3 के विजेता रह चुके हैं।
सूत्रों के मुताबिक, विंदू को सोमवार रात को जुहू में उनके घर से गिरफ्तार किया गया। उन्हें बुकियों से रिश्तों के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। बुकी रमेश व्यास ने पूछताछ में उनके बारे में बताया था। व्यास को 15 मई को गिरफ्तार किया गया था। विंदू दारा सिंह को मंगलवार दोपहर बाद अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें 24 मई तक के लिए पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है।