Breaking News

पहाड़ों पर गिरी बर्फ, दिल्ली में बरसे ओले

दिल्ली। दिल्ली और एनसीआर में गुरुवार की रात तेज बारिश और सर्द हवाओं के चलते  ठंड एक बार फिर से लौट आई है। दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में ओले भी पड़े। वहीं, पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी, बारिश और सर्द हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी दिखेगा।
दिल्ली सहित पूरे एनसीआर में जनवरी में बारिश का 10 साल का रेकॉर्ड टूट गया। गुरुवार रात भर रुक-रुक कर बारिश हुई, जगहों पर ओले भी पड़े। शुक्रवार सुबह भी कई इलाकों में तेज बारिश हुई। पूरे उत्‍तर भारत में गुरुवार की शाम के वक्त से तेज सर्द हवाएं चल रही थीं। देर रात अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। कुछ इलाकों में ओले भी पड़े। मौसम विभाग ने शुक्रवार को अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना व्यक्त की है।