Breaking News

800 रूपये घूस लेते कांस्टेबल गिरफ्तार

औरंगाबाद। महाराष्ट्र में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के जवानों ने औरंगाबाद जिले के वादोद बाजार पुलिस थाना क्षेत्र के एक पुलिस कांस्टेबल को एक शिक्षक से 800 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों ने बताया कि एक महिला योगिता जनगाल ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई थी।
महिला के पति के खिलाफ समन जारी किये गये थे और पुलिस कांस्टेबल विट्टल धाबडे को समन देने के लिए कहा गया। कांस्टेबल ने समन देने के लिए योगिता के चाचा प्रभाकर तालेकर से 800 रुपये की रिश्वत मांगी। तालेकर ने इस बारे में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में कांस्टेबल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इस शिकायत पर ब्यूरो ने कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार कर लिया।

कोई टिप्पणी नहीं