Breaking News

पैगंबर के नाम पर हमला बर्दाश्त नहीं: ओबामा

न्यूयॉर्क।। इस्लाम विरोधी अमेरिकी फिल्म को लेकर मुस्लिम देशों में चल रहे अमेरिका विरोधी प्रदर्शनों के बीच सत्य और अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी के संदेश का हवाला देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि 'अनगढ़ और घृणित' विडियो उनके देश पर हमले का बहाना नहीं हो सकता। ओबामा ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में ग्लोबल नेताओं को संबोधित करते हुए यह बात कही।

6 नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले यह उनका अंतिम इंटरनैशनल संबोधन था। उन्होंने कहा,'बेनगाजी में हमारे नागरिकों पर हमला अमेरिका पर हमला था। इसमें संदेह नहीं होना चाहिए कि हम हत्याओं का पता लगाने और उन्हें न्याय के जद में लाने को आतुर हैं।' ओबामा ने अपने संबोधन की शुरुआत बेनगाजी हमले में मारे गए अमेरिकी राजदूत क्रिस्टोफर स्टीवंस को याद करते हुए की। उन्होंने कहा,'भविष्य उन लोगों का नहीं हो सकता जो इस्लाम के पैगंबर का अनादर करते हैं। हां,जो लोग इसकी निंदा करते हैं,उन्हें ईसा मसीह की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की भी निंदा जरूर करनी चाहिए।'

कोई टिप्पणी नहीं