Breaking News

हिन्दू युवा वाहिनी जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सम्‍पन्‍न

पीलीभीत 03 मार्च 2019 (दीनदयाल शास्त्री). हिन्दू युवा वाहिनी जनपद पीलीभीत द्वारा जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, समीक्षा बैठक एवं समरसता सहभोज का आयोजन बरखेड़ा कलां के  मेनका गांधी बारात घर में किया गया, जिसकी अध्यक्षता कर हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष ठाकुर मनीष सिंह ने 2019 के लोकसभा चुनावों को लेकर चर्चा की और कहा कि हमें हिन्दुत्व के लिए एकजुट हो, जाति-पाति भेदभाव को समाप्त करना होगा तभी हम सब मिलकर एकजुट होंगे।



इस मौके पर जिला प्रभारी धर्मेन्द्र मौर्य,जिला संयोजक मुनेश राठौर एडवोकेट,जिला महामंत्री कपिल राठौर,जिला सह संयोजक संजय शर्मा,जिला सह प्रभारी दर्शन पटेल,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रशान्त त्रिवेदी,जिला संयोजक (आई टी प्रकोष्ठ) राहुल ठाकुर, जिला मंत्री अभिषेक मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी गौरव गुप्ता,जिला कार्यकारिणी सदस्य निशान्त त्रिवेदी,तहसील प्रभारी सुरेश सिंह चौहान,नगर अध्यक्ष पीलीभीत नितिन राठौर,नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश,ब्लाक प्रभारी बिलसण्डा चमन सिंह,ब्लाक अध्यक्ष बिलसण्डा अजय मिश्रा,ब्लाक अध्यक्ष बरखेड़ा शशिकांत कुशवाहा,ब्लाक प्रभारी प्रणवदीप पाण्डेय,ब्लाक महामंत्री अनूप जायसवाल,नगर अध्यक्ष सुनील शर्मा,नगर प्रभारी राहुल वर्मा,नगर संयोजक सौरभ श्रीवास्तव,नगर महामंत्री मोहित जोशी,पीलीभीत तहसील अध्यक्ष सूरज वर्मा,तहसील संयोजक पातीराम वर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।