Breaking News

पनकी पुलिस ने दबोचे 8 जुआरी


कानपुर (महेश प्रताप सिंह). पनकी पुलिस ने रविवार को मुखबिर की सटीक सूचना पर एक ढाबे से आठ जुआरियों को रंगे हाथों दबोच लिया। पनकी थानाध्यक्ष अतुल कुमार सिंह पुलिस बल के साथ अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण रखने के उद्देश्य सघन चेकिंग अभियान चला रहे थे। उसी वक्त मुखबिर की सटीक सूचना पर मौरंग मंडी स्थित नायक ढाबा से 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। 

 

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार उनके पास फड़ से 1,10,000 रुपये, तलाशी में 1890 रूपये एवं 8 मोबाइल फोन बरामद हुये हैं। पूछताछ में जुआरियों ने अपना नाम रिंकू द्विवेदी, रमाकांत तिवारी, अश्वनी कुमार निगम, दिलीप शुक्ला, मुनमुन राय, कासिम अली, गोपी रमन त्रिवेदी, हिमांशु उर्फ गोलू बताया है। पुलिस द्वारा पकड़े गये जुआरियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाही की गई। गिरफ्तार करने वाली टीम में पनकी थानाध्यक्ष अतुल कुमार सिंह, उप निरीक्षक शुभम यादव, कांस्टेबल अजय कुमार, संजय कुमार, अखिलेश कुमार, मोहित कुमार ,विवेक कुमार, ब्रिज मोहन एवं जय वीर सिंह रहे।

कोई टिप्पणी नहीं