Breaking News

अवैध गांजे के साथ युवक गिरफ्तार

कानपुर (महेश प्रताप सिंह). पनकी थाना क्षेत्र के कटारिया चौराहे के पास से चेकिंग के दौरान आज एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। युवक के कब्जे से 01 किलो 100 ग्राम नाजायज गांजा व एक हजार रूपये नकद बरामद कर युवक को जेल भेज दिया गया।




प्राप्‍त जानकारी के अनुसार पनकी चौकी प्रभारी इंडस्ट्रियल एरिया अमित कुमार तिवारी ने शुक्रवार की सुबह कटारिया चौराहे पर चेकिंग के दौरान युवक के पास से 01 किलो 100 ग्राम नाजायज गांजे के साथ एक हजार रूपये नगद बरामद किया है। पूछताछ में युवक ने अपना नाम महेन्द्र सिंह चौहान पुत्र राजभान सिंह चौहान निवासी 905 दबौली वेस्ट थाना गोविन्द नगर बताया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में पनकी थानाध्यक्ष अतुल कुमार सिंह, चौकी प्रभारी इंडस्ट्रियल एरिया अमित कुमार तिवारी व कांस्टेबल बृजेश सिंह शामिल रहे।


कोई टिप्पणी नहीं