Breaking News

प्रियंका श्रीवास्तव बनी करणी सेना की जिलाध्‍यक्ष, फूंका ऊद्धव ठाकरे का पुतला

कानपुर. भारतीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष जोगिंदर सिंह चौहान के निर्देश पर महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनम सिंह के द्वारा कानपुर जिला अध्यक्ष के पद पर श्रीमती प्रियंका श्रीवास्तव का मनोनयन किया गया है. यह जानकारी भारतीय करणी सेना के जिलाध्‍यक्ष शेखर सिंह तोमर ने आज एक प्रेस विज्ञप्‍ति के माध्‍यम से दी। 



मनोनयन कार्यक्रम के बाद करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने शिवसेना के नेताओं द्वारा महिलाओं का अपमान किये जाने के विरोध में ब्रह्मदेव चौराहे पर उधव ठाकरे एवं संजय रावत का पुतला दहन किया। दहन से पहले पुतलों को चूड़ी पहना कर उनका श्रंगार किया गया और तत्‍पश्‍वात उनका दहन करके विरोध प्रदर्शन किया गया। 


कार्यक्रम में करणी सेना महिला प्रकोष्‍ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनम सिंह, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजेंद्र सेंगर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दर्पण सिंह, राष्ट्रीय मंत्री ठाकुर वंदना सोलंकी, जिला अध्यक्ष शेखर सिंह, जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ प्रियंका श्रीवास्तव, संगठन महामंत्री अजीत सिंह राजावत, नेहा, पूजा सिंह चौहान आदि सदस्‍य उपस्थित रहे. 




कोई टिप्पणी नहीं