Breaking News

एम्बुलेंस सेवा ठप, कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी

कानपुर 23 सितम्‍बर 2019. समान कार्य समान वेतन की मांग को लेकर 102 एवं 108 एम्बुलेंस सेवा में कार्यरत कर्मचारी कल से आंदोलनरत हैं। कल डफरिन हॉस्पिटल में प्रदर्शन के समय से कर्मचारी अध्यक्ष अजय कुमार सिंह लापता हैं, कर्मचारियों का आरोप है कि पुलिस ने उनको अज्ञात जगह पर नजरबंद कर दिया है जिससे आन्‍दोलन कमजोर पड़ जाये। 



कर्मचारियों ने मीडिया को बताया कि हम सब शांतिपूर्ण ढंग से अपनी समस्याएं रख रहे हैं, उसके बाद भी प्रशासन दमनात्मक तरीका अपना रहा है। हमारी मांग है कि समान कार्य का समान वेतन हमको मिलना चाहिए, साथ ही वेतन समय से दिया जाये। कहा कि हम लोगों से आठ घण्टे की बजाय बारह घण्टे की डियूटी ली जा रही है, जो सरासर गलत है। कहा कि हमारे अध्यक्ष को जल्द से जल्द रिहा किया जाये। 


उक्त मांगों को लेकर एम्बुलेंस सेवा से जुड़े कर्मचारी आज अपने वाहनों को काशीराम ट्रामा सेंटर गांधीग्राम में अनिश्चितकालीन रूप से खड़ा करके प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि यदि हमारी मांगे न मानी गईं तो हम सब उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, हमारा प्रदर्शन पूरे प्रदेश में जारी है। आज के प्रदर्शन में अर्पित कुमार, रोहित कुमार, विवेक, विनोद, अमित कुमार, सुशील, विष्णु सहित सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे।




कोई टिप्पणी नहीं