Breaking News

कल्याणपुर युवा उद्योग व्यापार मंडल ने किया ऑनलाइन शॉपिंग का विरोध

कानपुर 21 सितम्बर 2019 (महेश प्रताप सिंह). शुक्रवार को जवाहरलाल स्कूल पनकी रोड कल्याणपुर में कल्यानपुर युवा उद्योग व्यापार मंडल ने ऑनलाइन शॉपिंग का विरोध किया। जिसमें सभी पदाधिकारियों व व्यापारियों को शपथ दिलाई गई कि आज के बाद कोई भी व्यापारी ऑनलाइन शॉपिंग नहीं करेगा।


कल्यानपुर युवा उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश चंदेल ने कहा कि ऑनलाइन शॉपिंग से दुकानदारों का व्यापार में नुकसान हो रहा है। दुकानदार दैनिक खर्चों के साथ साथ किराया भी नहीं निकाल पा रहे हैं। वह समस्त जनता से आग्रह किया कि त्योहारों में सभी लोग दुकानों से खरीदारी करें, जिससे व्यापार में बढ़ोतरी हो व बाजार में रौनक वापस आये। कल्यानपुर महिला युवा उद्योग व्यापार मंडल की अध्यक्ष कोमल गुप्ता ने कहा कि हम सभी महिलाओं के साथ मिलकर जनता के बीच जाकर जागरूकता अभियान चलाएंगे जिससे आने वाले त्योहारों में बाजारों की रौनक लौटी व व्यापार अच्छा हो सके। 


कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेश चन्देल,  राहुल शुक्ला, अनुज राजावत,  बब्बन गुप्ता, ब्रिजेश कुमार बाचपेई, मनीष दुबे, संजू चौहान,  आनंद शुक्ला, पंकज अवस्थी,  कोमल गुप्ता, मोनिका शर्मा, पप्पू चौहान, मधु दिवाकर, निखिल सिंह, अभिजीत शुक्ला विवेक दीक्षित, मंकू तिवारी, शोभित गुप्ता, कपिल गुप्ता, दीपू पांडे, सरिता गुप्ता, कविता पटेल, अनुज पटेल, भूपेंद्र सिंह, पवन चौहान, डॉक्टर जेसी विश्वास आदि लोग उपस्थित रहे।




कोई टिप्पणी नहीं