Breaking News

सावन के गीतों पर झूमी महिलाएं

कानपुर 12 अगस्त 2019 (महेश प्रताप सिंह). नारी जागृति एवं समस्या निदान केंद्र बैनर तले रविवार को किदवई नगर भगवती गेस्ट हाउस में सावन महोत्सव आयोजित किया गया। इसमें महिलाएं सावन के गीतों पर जमकर झूमी। घरेलू हिंसा उत्पीड़न एवं समाज में व्याप्त बुराइयों से पीड़ित महिलाओं को उनका हक दिलाने वाली शहर की जानी-मानी संस्था नारी जागृति एवं समस्या निदान केंद्र की संचालिका सीमा त्रिपाठी जी अपने सहयोगियों के साथ तीज पर्व पर बहुत ही प्यारा कार्यक्रम आयोजित किया।


कार्यक्रम के दौरान महिलाएं ड्रेस कोड में पहुंची। पहले तो रंगारंग कार्यक्रम में महिलाओं ने गीत गाये। कार्यक्रम को और मनोरंजक बनाने वाले सावन थीम पर गेम भी कराये गये । इसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। डांस गायन व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता भी कराई गई। डांस प्रतियोगिता में आकांक्षा सक्सेना,  गायन में मीरा शर्मा व सामान्य ज्ञान में पूजा दुबे समाज सेविका ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में विजयी रहने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। वहीं सभी महिलाओं को उनकी प्रतिभा के आधार पर उपहार भी दिए गये। इस कार्यक्रम मे समाज सेविका पूजा दुबे शारदा नगर, मिथिलेश गुप्ता, अनीता, राधा गुप्ता आदि महिलाएं मौजूद रही। 




कोई टिप्पणी नहीं