Breaking News

शास्त्रीनगर में दबंगों ने चलाई गोलियां, मचा हड़कंप

कानपुर 26 जून 2019 (सूरज वर्मा). जिले की कानून व्यवस्था का हाल दिनोंदिन बिगड़ता जा रहा है, हालत ये है कि आज देर रात दबंगों ने शास्त्री नगर में एक युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं और फरार हो गए। वहीं काकादेव पुलिस मामले की लीपापोती करने में जुटी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार शास्त्री नगर छोटा सेंट्रल पार्क गृह निरीक्षक कार्यालय के पास रहने वाले निखिल सिंह पुत्र अशोक कुमार सिंह के घर पर आज देर  रात 8 से 10 दबंगों ने दर्जनों राउण्‍ड गोलियां चलाईं। स्‍थानीय नागरिकों के दौडाने पर सभी आरोपी धमकियां देते हुये वहां से भाग गये। पीड़‍ित निखिल सिंह ने बताया कि गोली चलाने वालों में प्रमुख रूप से हिमांशु ठाकुर और सूर्यांश चौहान शामिल थे।

प्रत्‍यक्षदर्शियों की मानें तो काकादेव पुलिस के सामने ही गोली चली और पुलिस फिर भी आरोपियों को नहीं पकड़ पाई। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। इस बारे में क्षेत्राधिकारी स्‍वरूप नगर ने बताया कि घटना की सूचना मिली है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोषियों के खिलाफ सख्‍त कार्यवाही की जायेगी।


कोई टिप्पणी नहीं