Breaking News

बीमारी से परेशान वृद्ध ने खुद को मारी गोली

कानपुर 13 जून 2019 (गुड्डू सिंह). पनकी थाना क्षेत्रअंतर्गत सी ब्लॉक स्वराज नगर में आज दोपहर एक 70 वर्षीय वृद्ध ने बीमारी से परेशान हाेकर खुद को गोली मार ली। मरने वाले बुजुर्गवार आर्मी से रिटायर्ड होने के बाद ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में कार्यरत रहे थे। फैक्ट्री से भी रिटायर होने के बाद से वो घर पर ही रह कर अपना जीवन व्‍यतीत कर रहे थे। घटनास्थल पर पहुंची पनकी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



जानकारी के अनुसार मृतक का नाम लाल सिंह नि‍वासी मकान नंबर 171 सी ब्लॉक स्वराज नगर था। आत्‍महत्‍या की यह घटना आज दोपहर लगभग 1:30 बजे की है। बताया जा रहा है इन्होंने खुद को एक देसी तमंचे से गोली मार ली। मृतक की उम्र लगभग 70 साल थी और वो बीमारी से परेशान थे। मृतक के परिवार वालों का कहना है कि बीमारी के चलते डिप्रेशन में आकर उन्‍होंने खुद को गोली मार ली। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्‍य संकलन किया और पनकी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं