Breaking News

भाजपा की जीत पर व्यापारियों ने बांटी मिठाई

कानपुर 24 मई 2019 (महेश प्रताप सिंह). गुरुवार को जैसे ही पूरे देश में पुनः भाजपा की सरकार बनने व शहर की कानपुर देहात की लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवारों की जीत की सूचना मिली, वैसे ही व्यापारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। व्यापारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इज़हार किया।


कल्याणपुर उद्योग व्यापार मंडल और कानपुर ग्रामीण उद्योग व्यापार मंडल ने कल्याणपुर क्रॉसिंग पर नरेंद्र मोदी जी की जीत की खुशी में मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाई। व्यापारियों ने एक साथ एकत्र होकर खुशियां मनाई जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई। इस दौरान व्यापारियों ने राहगीरों व वाहन चालको, रिक्शा चालकों को मिठाई बांटी। जिला अध्यक्ष संदीप पांडे ने कहा कि यह जीत लोकतंत्र की जीत है जनता का जनादेश है।

इस दौरान अध्यक्ष मनोज कलवानी, उपाध्यक्ष लकी वर्मा, युवा जिला अध्यक्ष नीरज रावत, महिला अध्यक्ष मिथिलेश गुप्ता, रोहित यादव, राजीव दुबे, राज राठौर, पंकज गुप्ता, ओमी शुक्ला, मनोज तिवारी, सुनीता शुक्ला, राहुल वर्मा, नितिन शर्मा, टीटू भाटिया, मनोज राजपूत, अन्नू ठाकुर, शानू, विमला कॉल, सुमन सिंह, अंजना मिश्रा, विजय यादव आदि लोग मौजूद रहे।




कोई टिप्पणी नहीं