Breaking News

लखनऊ की हॉट युवतियों पर छाया होली का उल्लास

लखनऊ 23 मार्च 2019 (महेश प्रताप सिंह). लखनऊ शहर तहजीब, संस्कृति, परंपरा, नजाकत और शायरी के साथ साथ त्योहारों के लिए भी बहुत मशहूर है। इस शहर में हर त्यौहार लखनऊ वासी मिलकर मनाते हैं और यह वक्त है होली के त्यौहार का यानी प्यार, मोहब्बत, एकता और आपसी भाईचारे के रंगों के त्योहार का।


वैसे तो हिंदुस्तान के लोगों के लिए होली के रंगों के मायने अलग अलग होते हैं। सब अपने अपने तरीके से होली मनाते हैं। लखनऊ शहर में होली की खुमारी अभी भी पूरी तरह से छाई हुई है, कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला राजधानी लखनऊ के होटल डी कोर्बिज में जहां ए.पी संस्था द्वारा महिलाओं के उत्साहवर्धन हेतु होली फोटोशूट कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें संस्था की अध्यक्ष आरती पाल, मधु तिवारी, आराधना, रीमा, मेहरूनिशा और प्रतिभा मिश्रा होली के जश्न में डूबी हुई नजर आई। ए.पी संस्था की अध्यक्ष आरती पाल ने बताया कि होली की पूर्व संध्या पर होली फोटोशूट कार्यक्रम करने का उद्देश्य महिलाओं का उत्साहवर्धन करना था। मॉडलों ने जमकर एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।