Breaking News

तीन दिव्यांग जोड़ों ने चुना अपना जीवन साथी

कानपुर 26 फरवरी 2019 (महेश प्रताप सिंह).  विकलांग / सकलांन जन कल्याण समिति उत्तर प्रदेश द्वारा सर्व जातीय दहेज रहित सामूहिक विवाह कार्यक्रम कल्याणपुर स्थित नीलम बैंक्वेट हाल में आयोजित हुआ। जिसमें तीन दिव्याग जोड़ों का सामूहिक विवाह समाज सेविका श्रीमती नीलम वर्मा मुख्य अतिथि, समाज सेविका प्रदीप शर्मा की अध्यक्षता तथा जेपी गुप्ता सदस्य विकलांग बोर्ड के विशिष्ट अतिथि की उपस्थिति में बड़ी भव्यता एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।


चि० विजय, चि० धर्मेंद्र, चि० गोविन्द अपने अपने परिवार एवं नातेदार के साथ बैंड बाजों की धुन पर नाचते गाते अपनी अपनी बारात लेकर जब नीलम बैंक्वेट हॉल पहुंचे तब वहां वधू पक्ष के लोगों ने वर पक्ष के लोगों का आदर सत्कार किया। तत्पश्चात आयुष्मति चि० विजय को वरमाला पहनाकर अपना अपना जीवन साथी चुना। दोनों पक्ष के अभिभावकों ने शिव दयाल वर्मा ,छतर सिंह वर्मा, सत्येंद्र कुमार दीक्षित, राम नारायण तिवारी, राम चंद्र आदि ने जोड़ों को आशीर्वाद दिया। संस्था के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक दिव्यांग गया प्रसाद शर्मा के अथक प्रयास से वर वधू को भोजन उपरांत उचित उपहारों एवं मान सम्मान के साथ विदा किया गया। 


समारोह में मुख्य रूप से वीरेन्द्र शर्मा, रजनीकांत अवस्थी, अध्यापक सोनेलाल शिक्षा निकेतन, संस्था के सचिव राज रानी शर्मा एडवोकेट, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण, डा0 गया प्रसाद शर्मा, मीडिया प्रभारी अंकित चौधरी, पूर्व पार्षद वार्ड नंबर 54 के कौशल कुमार मिश्रा, बासु चटर्जी, राजेश चंदेल, देवेन्द्र श्रीवास्तव, श्रवण कुमार, बिन्द राम, रवि सोनकर, जितेन्द्र दुबे, वीरेन्द्र कुशवाहा, उदय नारायण कुशवाहा, रोहित बाजपेई, शिव शंकर शर्मा, विजय यादव पार्षद, अतुल भाटिया, कन्हैया भाटिया, सूरजबली, प्रभु शंकर, अतुल शर्मा सहित 
सैकड़ों लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे हैं।