Breaking News

सपा द्वारा विशाल जनसभा का हुआ आयोजन

कानपुर 10 जनवरी 2019 (महेश प्रताप सिंह). समाजवादी पार्टी द्वारा आज एक विशाल जनसभा का आयोजन परमपुरवा बडी मस्जिद के पास सपा के नगर अध्यक्ष मोइन खान के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पहुंचे, जिनका मंच पर मुकुट, पगडी, माला पहनाकर तथा बृजेन्द्र यादव नगर सचिव द्वारा भगवान शंकर की प्रतिमा प्रतीक चिन्ह के रूप में देकर स्वागत किया गया।



सभा के दौरान आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बनाई गयी रणनीति के बारे में बताया गया। साथ ही कहा गया कि आज जनता भाजपा से उब चुकी है और एक बार फिर राजनीत में बडा परिर्वन होने वाला है। वक्ताओं ने भाजपा द्वारा किसानो, गरीबो, बेराजगारो तथा युवाओं के प्रति की गयी वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि आज किसी भी वर्ग का व्यक्ति, व्यापारी, किसान, मजदूर, युवा भाजपा से खुश नही है क्यों कि भाजपा ने अपने किये गये वादों को पूरा नही किया। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आवाहन करते हुए कहा कि पूरे जोश और तन-मन के साथ जुट जाये नही तो इस देश के संविधान को और सौहार्द को भाजपा सरकार मिटा कर रख देगी।

वहीं उन्होंने जनता से कहा कि आप सोच समझ कर वोट दे कि सिफ धर्म के नाम पर राजनीति करने वाली सरकार चाहिये या आपस में मिलजुलकर सौहादपूर्ण वातावरण बनाने वाली, सभी वर्गो को समान नजर से देखने व काम करने वाली सरकारी चाहिये। उन्होने कहा कि बीते राज्यो में चुनाव की हाल से भाजपा अब तिलमिला गयी है और उसे अपना आसन हिलता दिखायी दे रहा है। भाजपा केवल जनता को भ्रमित करने का काम कर रही है। इस दौरान पूर्व नगर अध्यक्ष फजल महूमद, ओमप्रकाश मिश्रा, चन्द्रेश सिंह, संजय सिंह नगर उपाध्यक्ष, दीपा यादव, राहुल यादव, महिला नगर अध्यक्ष दीपा यादव, संजय सिंह, अजय शुक्ला, गोलू दीक्षित, प्रदीप शुक्ला, अंकित यादव, आशू खान, मिण्टू यादव, मनोरमा द्विवेदी पूर्व महिला नगर अध्यक्ष, दीपक खोटे, वरूण मिश्रा महासचिव आदि लोग मौजूद रहे।