Breaking News

तिरंगा यात्रा को लेकर विकास मोर्चा की अहम बैठक संपन्न

कानपुर 14 जनवरी 2019 (महेश प्रताप सिंह). आज दिनांक 13 जनवरी को केंद्रीय कार्यालय विकास मोर्चा भाटिया होटल पनकी में शहीद कमलजीत सिंह यादव जी की याद में आयोजित तिरंगा यात्रा को सफल बनाने हेतु प्रथम बैठक संपन्न हुई। जिसमें क्षेत्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास मोर्चा के संस्थापक, विकास मोर्चा के पदाधिकारी गण, समाजसेवी लोग उपस्थित रहे। 



बैठक में तय किया गया कि दिनांक 23 जनवरी को सुबह 11 बजे से तिरंगा यात्रा शहीद कमलजीत सिंह यादव समाधि स्थल कपली मोड़ गंगागंज पनकी से रवाना होकर शहीद चंद्रशेखर पार्क रतनपुर के लिए प्रस्थान करेगी। यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था के लिए बैठक में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये। जिसके उपरांत अंतिम बैठक दिनांक 20 जनवरी को तय की गई है।

बैठक में मुख्य रूप से शहीद कमलजीत सिंह यादव जी के छोटे भाई संदीप यादव, विनोद शुक्ला, अवधेश सिंह गौर, पवन चौहान, पंo मानस मिश्रा, भानु प्रताप ओझा, वी.के सिंह, डॉ रागिनी सिंह, नीरज मिश्रा, सुमित चंदेल, सुरेंद्र सिंह, मनीष यादव, युवराज यादव, उत्कर्ष दीक्षित, गोविंद चौहान, गौरव उपाध्याय, महेंद्र यादव, जुगल गुप्ता, अभिषेक चौहान, उत्कर्ष चौहान, राकेश तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।