Breaking News

पनकी CISF ने गरीबों और नि:सहाय लोगों को वितरित किये गर्म कपड़े

कानपुर 22 दिसम्बर 2018 (महेश प्रताप सिंह). शीत लहर को देखते हुए केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल पनकी ने स्वर्ण जयंती वर्ष पर नि:सहाय व गरीबों के बीच गर्म कपड़ों एवं कंबल का वितरण पनकी मंदिर स्थित शेल्टर होम में किया। कार्यक्रम का शुभारंभ CISF के उप कमांडेंट ए.के सिंह ने गरीबों और नि:सहाय लोगों को गर्म कपड़े और कंबल के साथ फल वितरित कर किया।



इसके पश्चात पनकी बाजार के पास स्थित बस्ती में जाकर वहां पर भी जरूरतमंद लोगों को कम्बल एवं गर्म वस्त्रों का वितरण किया गया। इस मौके पर केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के उप कमांडेंट ए.के.सिह ने कहा कि शीत लहर से सबसे ज्यादा परेशानी गरीबों को होती है। उनके शरीर पर गर्म कपड़े नहीं होते। ऐसे समय में सभी को उनके प्रति सहानुभूति रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि आगे भी गरीबों के लिए इस तरह का कार्य करता रहूंगा। गर्म कपड़ों एव कंबल लेकर गरीब महिला व पुरुष काफी खुश नजर आये। इस मौके पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के सहायक कमांडेंट जी.बी.सिंह, बी.पी.यादव एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।