Breaking News

जिलाधिकारी ने किया कल्यानपुर ब्लाक का निरीक्षण

कानपुर 21 दिसम्बर 2018 (महेश प्रताप सिंह/अनुज तिवारी). डीएम विजय विश्वास पन्त ने आज कल्याणपुर ब्लाक का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने ब्‍लाक कार्यालय में  तमाम खामियां पाने पर अधिकारियों को निर्देशित भी किया। जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि जनता दर्शन में प्राप्त समस्त शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाये।


कल्यानपुर ब्लाक का निरीक्षण करने पहुचे डीएम विजय विश्वास पन्त ने निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त विकास खण्ड में बने आवासों में अवैध तरह से रहने वालों को खाली कराया जाये। केवल सरकारी वर्तमान में तैनात  कर्मचारी ही रहे। कल्यानपुर में बने हाल में सीलन आने के कारण उसकी जांच कराने के निर्देश दिये। साथ ही जनता दर्शन रजिस्ट्रेशन कल्यानपुर के अवलोकन में  9 से 11 में मात्र 20 शिकायते दर्ज होने पर खण्ड विकास अधिकारी अमित सिंह परिहार पर नाराजगी व्यक्त की। खण्ड विकास अधिकारी अमित के पास चौबेपुर ब्लाक का भी चार्ज है जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि जनता दर्शन में प्राप्त समस्त शिकायतो का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण किया जाये तथा आने वाली समस्त अन्य शिकायतों का भी निस्तारण कराने के दिये निर्देश।