Breaking News

स्मार्ट मार्केट बनाने के लिए अधिकारियों ने किया नवीन मार्केट का निरीक्षण

कानपुर 21 दिसम्बर 2018 (महेश प्रताप सिंह). स्मार्ट सिटी का निर्णय आने के बाद से जिला प्रशासन नवीन मार्केट को स्मार्ट मार्केट बनाने के लिए पुरजोर प्रयास कर रहा है। जिसके लिए जिलाधिकारी व केडीए उपाध्यक्ष बराबर मॉनिटररिंग कर रहे हैं। इसी क्रम में आज अधिशासी अभियंता आरपी सिंह व पुलिस अधीक्षक यातायात सुशील कुमार के संयुक्त तत्वाधान में एक टीम ने नवीन मार्केट का निरीक्षण किया।


जिसमें की नवीन मार्केट व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक कुमार सविता के साथ नवीन मार्केट का निरीक्षण किया गया और नवीन मार्केट को किस प्रकार से स्मार्ट मार्केट बनाया जाये उन बिंदुओं पर भी गौर किया गया। व्यापारियों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने जब नवीन मार्केट का निरीक्षण किया तो नवीन मार्केट में फैले अतिक्रमण को भी देखा गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक कुमार सविता ने स्मार्ट मार्केट बनने में जो दिक्कतें आ रही है उन बिंदुओं को भी प्रशासनिक अधिकारियों को दिखाया। जिसमे की पुलिस अधीक्षक यातायात सुशील कुमार ने नवीन मार्केट में कुछ दुकानदारों को भी फटकार लगाई और कहा कि स्मार्ट मार्केट तब तक यह नवीन मार्केट नहीं हो सकता है जब तक यहां का व्यापारी खुद जागरुक ना हो और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ऊपर भी नाराजगी जताते हुए कहा कि आप लोक प्रशासन पर आरोप लगाते हैं लेकिन कभी दुकानदारों से यह नहीं कहते हैं की अतिक्रमण क्यों फैला रखा है।

वहीं अध्यक्ष दीपक कुमार सविता ने कहा कि हम लोग प्रशासन का सहयोग करना चाहते हैं लेकिन प्रशासन खुद कुछ नहीं कर रहा है। व्यापार मंडल शासन के साथ खड़ा है लेकिन जब तक प्रशासन अपना डंडा नहीं चलाएगा तब तक यह अतिक्रमण नहीं खत्म होगा। अधिशासी अभियंता आर पी सिंह ने टीड रेस्टोरेंट के बाहर रखें गमलों को तत्कालीन घटाने के लिए आदेशित किया। अभियान में मुख्य रुप से उपस्थित पुलिस अधीक्षक यातायात सुशील कुमार,  अधिशासी अभियंता आर पी सिंह, यातायात निरीक्षक अनिल कुमार, सहायक अभियंता सुरेश अरोड़ा आदि लोग मौजूद रहे।