Breaking News

ठेकेदारी को फायदा पहुंचाने की नीति के खिलाफ कर्मचारियों ने फूंका बिगुल

कानपुर 14 नवम्बर 2018 (महेश प्रताप सिंह). ओईएफ मजदूर संघ द्वारा ठेकेदारी को फायदा पहुंचाने की नीति के खिलाफ कर्मचारियों ने बिगुल फूंक धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की। ओईएफ मजदूर संघ के देवेंद्र वर्मा ने बताया कि कर्मचारियों से काम छीन कर ठेकेदारों को देकर कर्मचारियों का हक काटा जा रहा है।


ओईएफ मजदूर संघ के देवेंद्र वर्मा ने बताया कि कर्मचारियों से काम छीन कर ठेकेदारों को देकर कर्मचारियों का हक काटा जा रहा है। फैक्ट्री के इंफ्रास्ट्रक्चर को बीमार बना कर निर्माणी को कमजोर करने की साजिश की जा रही है। राजकुमार सिंह ने मांग की पोचिस, बूट, पैक को ट्रेड से न बनवाकर कर्मचारियों से बनवाया जाये। ओएफबी कोलकाता के निर्देशानुसार ओवरटाइम वर्क लोड की वजह से 54 घंटे किया जाए। मात्र 42 प्रतिशत ही कार्य पूरा हो पाया है जबकि टारगेट 80 प्रतिशत है। इस दौरान देवेंद्र शर्मा, दीपक शुक्ला, पुनीत गुप्ता, भगवान दास, रामकुमार, महेंद्र यादव, धीरेंद्र वर्मा, प्रदीप, मनोज गौतम ने नारेबाजी करते हुए मजदूरों की आवाज बुलंद की।