Breaking News

खिलाड़ियों को सम्मानित करने से बढता है मनोबल - सुनील चतुर्वेदी

कानपुर 18 नवम्बर 2018 (महेश प्रताप सिंह). किसी भी कार्य के लिए किया गया परिश्रम यदि निःस्वार्थ होता है तो उसका फल भी उतना ही मीठा होता है। सहारनपुर में हो रही राज्यस्तरीय जूडो प्रतियोगिता में शहर के खिलाड़ीयों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पदक जीत शहर को गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय ग्रेप्पलिंग (मल्लयुद्ध) रेफ़री व उत्तर प्रदेश ग्रप्पलिंग हेड कोच सुनील चतुर्वेदी व ग्रेपलिंग सचिव विनीत सिन्हा, जूजूत्सु मंडल सचिव दुर्गेश्वर श्रीवास्तव ने सभी खिलाड़ियों कोच व टीम मैनेजर का माल्यार्पण व मिठाई खिलाकर कानपुर सेंट्रल पर स्वागत कर सम्मानित किया। साथ ही अग्रिम शुभकामनाएं भी दी। सम्मान पाकर खिलाड़ियों के चेहरे खिल उठे।

बताते चले सहारनपुर में सम्पन्न हुई पं दीनदयाल उपाध्याय जूडो प्रतियोगिता आयोजित की गई थी । जिसमे शहर के 12 बालक और बालिकाओं ने प्रतिभाग करते हुए 6 पदक अर्जित कर शहर का नाम रोशन किया। सारिका ने स्वर्ण पदक व ग्रेपलिंग खिलाड़ी मधु शर्मा ने रजत जीत शहर को गौरवान्वित किया। विनय कुमार, वैशाली तिवारी, मनीषा भारद्वाज, अंजली ने कांस्य पदक अर्जित कर शहर का मान बढ़ाया है।

सुनील चतुर्वेदी ने बताया कि हारे व जीते खिलाड़ियों के साथ एक सा व्यवहार करना चाहिए जिससे खिलाड़ियों के अंदर हीन भावना ना उत्पन्न हो जिससे खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही बताया कि सभी खेल संघों, कॉर्पोरेट सेक्टर व प्रशासनिक अधिकारियों को आगे आकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर उन्हें सम्मानित करना चाहिए।