Breaking News

''डांस कानपुर डांस'' हुनर ही विनर सीजन 2 का पांचवा व अंतिम ऑडिशन सम्पन्न

कानपुर 07 अक्टूबर 2018 (महेश प्रताप सिंह).  रजत श्री फाउण्डेशन संस्‍था आज अध्यक्ष अरविंद सिंह की अध्यक्षता में डांस कानपुर डांस हुनर ही विनर सीजन 2 का पांचवा व अंतिम ऑडिशन करा रही है। जानकारी देते हुए अरविंद सिंह ने बताया कि प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया एवं उनमें एक नया जोश दिखाई दिया। सुबह से ही प्रतिभागियों की भीड़ लगी हुई थी। प्रतियोगिता का आज अंतिम ऑडिशन था जिसमें 227 प्रतिभागियों ने अपना हुनर दिखाया।


आज अंतिम ऑडिशन में सोलो डांस प्रतिभागी जूनियर 95 और सीनियर 105 ड्यूट डांस प्रतिभागी 15 व 12 ग्रुप डांस में अपना हुनर दिखाया। जिसमें से सोलो जूनियर 20 सोलो सीनियर 20 ड्यूट डांस 5 एवं ग्रुप डांस 5 चुने गए। चुने गए 50 प्रतिभागियों को 21 अक्टूबर प्री फिनाले में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। जोकि एसबी कैसल नियर गोविंद नगर ब्रिज फजलगंज कानपुर में होगा। प्रतिभागियों का ऐसा जोश व हुनर देखकर सभी दर्शकों ने तालियां बजा कर उनका उत्साह वर्धन किया। सुप्रसिद्ध कोरियोग्राफर गौरी, संजय पाठक, आरती बाजपेई, अमित गुप्ता, कृष्णा सिंह, दिवाकर पाठक, विपिन निगम, सोनिका सिंह, सौभ्या गुप्ता एवं पूजा यादव, ने जज के रूप में अहम भूमिका निभाई। एंकर गौरव जीत सिंह, दीपिका यादव, तनीशा पांडे, नीरज सैनी एवं प्रतीक त्रिवेदी ने एंकरिंग में अपना जलवा बिखेरा।   


महामंत्री दीप्ती सिंह ने बताया कि पहले, दूसरे, तीसरे एवं चौथे ऑडिशन में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया था और इस ऑडिशन में भी काफी संख्या में प्रतिभागी आए एवं सभी में अलग ही उत्साह को देखने को मिला। सभी प्रतिभागी 3 नवंबर को होने वाली ग्रांड फिनाले तक पहुंचने के लिए सरोज खान, रवीना टंडन एवं तुषार कपूर से पुरस्कार लेने के लिए बहुत उत्साहित दिख रहे थे। डांस कानपुर डांस हुनर ही विनर प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए सभी अकादमी एवं स्कूलों को कोटि कोटि आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम संयोजक मनीष वर्मा ने बताया कि अरविंद सिंह, दीप्ती सिंह, प्रकाश शुक्ला, भावना अदलखा, प्रीति सिंह, नेहा जायसवाल, विनोद सिंह, अतुल सिंह, सिनावर, मोहित शुक्ला, ख्वाहिश सेंगर, पूनम वर्मा, वासु सेंगर, करिश्मा तोमर, अनुष्का सेंगर, वासु सेंगर, विपिन पटेल, वीरु बाजपेई विशाल कनौजिया एवं रमेश पांडे का विशेष सहयोग रहा। मुख्य अतिथि गुरदेव सिंह  उपस्थित रहे एवं अनूप सिंह, सुरेंद्र कुमार (अन्ना) का विशेष योगदान रहा तथा हमारी समिति को भविष्य में भी सहयोग देने का भरोसा जताया।