Breaking News

बकरीद की तैयारी के सम्बन्ध में डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में की बैठक

कानपुर 10 अगस्त 2018 (महेश प्रताप सिंह). बकरीद की तैयारी के सम्बंध में कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी विजय विश्वास पन्त की अध्यक्षता में आज एक अहम बैठक की गयी। बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी सम्बन्धित विभाग एक साथ निरीक्षण कर ले, बकरीद सम्‍बंधी जो भी समस्याएं हो तत्काल दूर करायी जायें।

उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जो भी सड़कें  अलग अलग विभाग द्वारा खोदी गई हैं सभी सम्बन्धित विभाग से उसे बनवाने के निर्देश दिये जायें तथा उन्‍होंने समस्त सड़कों को मोटरेबल कराने के कड़े निर्देश दिये। बकरीद के समय सभी स्थानों पर बड़े कूड़ा दान रखने के निर्देश दिये तथा कहा कि गैंग लगा कर विशेष सफाई कराई जाये। बकरीद के समय हाई स्पीड से पानी की सप्लाई कराई जाये। केस्को, नगर निगम तथा जल निगम के अधिकारियों का कंट्रोल रूम में गैंग के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिये। आवारा पशुओं को पकड़ने तथा बाड़ों में बंद करने के लिए भी निर्देश दिये। नगर निगम सभी स्थानों पर पानी के टैंकरों की व्यवस्था करा ले। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश देते हुए कहा कि जो भी कार्य उनके द्वारा किये जाने हैं, कराने के बाद उसका लिखित प्रमाण पत्र अवश्य दें। सभी मज्जिदों के पास सफाई करा दी जाये। जल भराव कहीं न रहे इस बात का विशेष ध्यान रखें। 

बैठक में एसएसपी अखिलेश कुमार, एसपी ईस्ट सुरेंद्र कुमार, अपर नगर मजिस्ट्रेट सतीश पाल , सिटी मजिस्ट्रेट वैभव शुक्ला, अपर मजिस्ट्रेट, नगर निगम, जल संस्थान, शहर काजी आलम रजा नूरी, रियाज अहमद, मो0 मुस्लिम खा, डॉ0 हलीम मुल्ला खां आदि अन्य लोग उपस्थित थे।