Breaking News

कानपुर - सचेंडी थाना क्षेत्र में युवक ने लगायी फांसी

कानपुर 11 अगस्त 2018 (महेश प्रताप सिंह/अनुज तिवारी). सचेंडी थाना क्षेत्र में बीती रात एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवक अपनी पत्नी की मौत के बाद काफी परेशान रहता था। उसी टेन्शन में  उसने पेड़ में रस्सी का फन्दा लगा कर फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह (35) पुत्र तुलसीराम निवासी रनिया कानपुर देहात की शादी कुछ साल पहले सचेंडी थानाक्षेत्र के पंचमपुरवा में हुई थी। महेन्द्र की पत्नी की मौत 3 महीने पहले मौत हो गयी थी। उसके बाद महेंद्र अपने तीनों बच्चों को लेकर अपनी ससुराल में रहने लगा था। महेन्द्र अपनी पत्नी की मौत के बाद काफी परेशान रहता था। उसी टेन्शन में  महेंद्र ने बीती रात पेड़ में रस्सी का फन्दा लगा कर फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।