Breaking News

बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिये लगाया नि:शुल्क मेडिकल कैंप

कानपुर 04 अगस्त 2018 (महेश प्रताप सिंह/अनूप कुमार). जलभराव से जूझ रहे पनकी स्थित सुंदर नगर इलाके में आज पूर्व विधायक सतीश निगम के नेतृत्व में गंगागंज के लोगों की मदद से आपदा पीड़ितों को भोजन सामग्री व दवाओं का निशुल्क वितरण किया गया। बाढ़ आपदा पीड़ितों की सहायता के लिये निशुल्क मेडिकल कैंप भी लगाया गया।


पूर्व विधायक सतीश निगम के नेतृत्व में पनकी सुन्दर नगर में बाढ़ आपदा पीड़ितों की सहायता के लिये निशुल्क मेडिकल कैंप लगाया गया। जिसमें सीएचसी कल्याणपुर की डाक्टरों की टीम द्वारा निशुल्क दवाएं बांटी गयी। साथ ही गंगागंज के निवासियों द्वारा सुन्दर नगर में पानी में फंसे लोगों को भोजन सामग्री वितरण किया गया। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि सरकार की ओर से अभी तक कोई मदद नहीं आयी है। जो आता है सिर्फ वादे कर चला जाता है। इस मौके पर सोनू श्रीवास्तव, नितिन मिश्रा, मोनू पाण्डेय, एम.वी सक्सेना, चन्दन गौतम, दीपक श्रीवास्तव, आदित्य शुक्ला, शिवम, रवि दुबे, अजय यादव, राजेन्द्र हलवाई, अभिषेक त्रिपाठी, अंकित मिश्रा, पप्पू सिंह, निरंकार पाण्डेय, रिन्कू पाण्डेय, अजय आदि लोगों का सहयोग सराहनीय रहा।