Breaking News

नगर निगम ने किदवई नगर में पॉलीथिन के विरुद्ध निकाली जागरूकता रैली

कानपुर 20 जुलाई 2018 (महेश प्रताप सिंह).  कानपुर नगर निगम द्वारा गुरुवार को नगर आयुक्त संतोष शर्मा के नेतृत्व एवं जोनल - 3 अधिकारी राजीव शुक्ला के मार्गदर्शन व नगर निगम कर्मचारियों के सहयोग से पॉलीथिन से होने वाली विभिन्न हानियों तथा सरकार द्वारा पॉलिथीन पर प्रतिबंध के समर्थन हेतु जागरूकता रैली निकाली गयी।


रैली का स्वागत किदबई नगर व्यापार मंडल के लोकप्रिय अध्यक्ष अनूप तिवारी एवं यशपाल सिंह महामंत्री आदित्य, राकेश मिश्रा, लखन मल्होत्रा, हरिशंकर गुप्ता उर्फ पप्पू गुप्ता,  प्रमोद जायसवाल, अवधेश त्रिपाठी सभी पार्षद गण, बहन वंदना गुप्ता एवं कानपुर मार्बल व्यापारी सेवा समिति के अध्यक्ष पवन गौड़, प्रखर शुक्ल, अंकित, शिवांशू गुप्ता, राजेश गुप्ता, ओम गौड़, दीपक गुप्ता आदि ने किया। व्यापारियों ने जागरूकता रैली का बढ़ चढ़कर समर्थन किया। सरकार के कदम से कदम मिलाकर पॉलिथीन ना इस्तेमाल करने हेतु शपथ भी ली।