Breaking News

शाहजहांपुर - मूंगफली व्यापारी ने अपनी पत्नी को गोली से उड़ाया

शाहजहांपुर 02 फरवरी 2018. क्षेत्र के एक मूंगफली व्यापारी ने आज अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार रौजा थाना क्षेत्र के हांडा कॉलोनी निवासी सुधीर गुप्ता ने शुक्रवार सुबह लगभग 6 बजे अपनी लाइसेंसी बंदूक से पत्नी कंचन गुप्ता के सोते समय गोली मार दी। जिससे उसका भेजा अलग हो गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 


पड़ोसियों ने गोली की आवाज सुनकर पुलिस को सूचना दी। हत्या की खबर से इलाके में हड़कम्प मच गया। मौके पर पहुँची पुलिस ने आरोपी को मय बंदूक के गिरफ्तार कर लिया तथा महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतिका के ससुर रामसेवक ने बताया कि कंचन की शादी 7 साल पहले हुई थी। महिला का 6 वर्षीय पुत्र उत्कर्ष दूसरे कमरे में सो रहा था। पति पत्नी के बीच दो दिनों से आपसी विवाद चल रहा था। उसने बताया कि मृतिका 6 माह के गर्भ से थी। सुधीर गुप्ता कलुआ थाना पसीगवां जिला लखीमपुर खीरी के रहने वाले थे। उन्होंने चार साल पूर्व ही हांडा कॉलोनी शाहजहांपुर में मकान बनवाया था।