Breaking News

कानपुर - रतनपुर कालोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने लगायी फांसी

कानपुर 21 फरवरी 2018 (महेश प्रताप सिंह/योगेश कुमार). पनकी थाना क्षेत्र के रतनपुर कालोनी में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली। मृतिका के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुये पनकी थाने में तहरीर दी है। सूचना पर पहुंचे पनकी थानाध्यक्ष ललितमणि त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।

जानकारी के अनुसार प्रियंका प्रजापति (23) पत्नी रजत कुमार प्रजापति निवासी 616/1550 रतनपुर कालोनी में अपनी सास कृष्णा देवी, ससुर राजीव कुमार के साथ रहती थी। आज सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में प्रियंका ने फांसी लगा ली। प्रियंका की शादी तीन महीने पहले हुई थीं। घटना के बाद से पति फरार है। मोहल्ले वालों ने बताया कि प्रियंका मायके पक्ष को लेकर हमेशा टेंशन में रहती थी। सूचना पर पहुंची पनकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही लड़की के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुये पनकी थाने में तहरीर दी है। पनकी थानाध्यक्ष ललित मणि त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। पीड़ित पक्ष द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आगे की कार्यवाही की जा रही है।