Breaking News

कानपुर - रात्रि गश्त के दौरान गोविन्‍दनगर पुलिस ने पकडे शातिर अपराधी

कानपुर 14 दिसम्‍बर 2017 (अरूण जोशी). गोविंद नगर थाना क्षेत्र में आज सुबह 04 बजे पैदल गश्त के दौरान गोविंद नगर चौकी इंचार्ज मोहम्मद आसिफ एवं उनकी टीम ने दो शातिर अपराधि‍यों को पकडने में सफलता हासिल की। तलाशी के दौरान अपराधि‍यों के पास से पुलिस ने चोरी के 5 मोबाइल, 1 अवैध तमँचा 315 बोर, एक कारतूस तथा 300 ग्राम नाजायज चरस बरामद की।


जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कानपुर नगर के द्वारा चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक दक्षिण अशोक वर्मा एवं क्षेत्राधिकारी गोविंद नगर जनार्दन दुबे के मार्गदर्शन पर प्रभारी निरीक्षक गोविंद नगर अमित कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में आज उपनिरीक्षक मोहम्मद आसिफ, उपनिरीक्षक मणि भूषण शुक्ला, कांस्टेबल सुनील कुमार, कांस्टेबल अनिल कुमार एवं कांस्टेबल नसीमुद्दीन देर रात पैदल गश्त पर निकले थे। इसी दौरान संदेह के आधार पर पुलिस टीम ने डीबीएस कॉलेज कच्ची बस्ती थाना गोविंद नगर में शातिर अपराधी अनिल सपियार निवासी महादेव नगर गोविंद नगर एवं विजय राजपूत निवासी गडरिया पुरवा फजलगंज कानपुर नगर को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 5 मोबाइल, एक अवैध तमंचा 315 बोर एवं 300 ग्राम चरस बरामद की गई।  अनिल सपियार के ऊपर गोविंद नगर थाना क्षेत्र से 9 मुकदमे एवं विजय राजपूत के ऊपर गोविंद नगर थाना क्षेत्र से दो मुकदमे तथा फजलगंज थाना क्षेत्र से एक मुकदमा दर्ज है। दोनों शातिर अपराधी बताए जाते हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ में जुटी है। 

सर्दी के इस मौसम में जब सभी लोग रजाई में घुसे सो रहे होते हैं तब पुलिस द्वारा सुबह 4 बजे पैदल गश्‍त करना पुलिस की सजगता एवं कार्यकुशलता को दर्शाता है। इसके लिये कानपुर पुलिस बधाई की पात्र है।