Breaking News

छठ पूजा - भोजपुरी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया पनकी नहर का निरीक्षण

कानपुर 24 अक्टूबर 2017 (महेश प्रताप सिंह एवं योगेश यादव). पनकी नहर पर छठ पूजा की तैयारि‍यां जोरों पर हैं। इसी क्रम में आज अखिल भारतीय भोजपुरी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन्तोष सिंह गहमरी ने पूजन स्‍थल पनकी नहर का निरीक्षण किया। छठ पूजा के सारे इन्तजाम हो चुके हैं। छठ घाट की सफाई और सजावट का काम पूरा हो चुका है।




पनकी नहर पर वृहद छट पूजा का आयोजन होता है। जिसमें हर साल एक लाख से अधिक महिलायें, पुरूष एवं बच्चे पूजा में उपस्थित रहते हैं। इनको किसी प्रकार की असुविधा न हो उसके लिये तमाम इन्तजाम किये गये हैं। इसी के चलते आज अखिल भारती भोजपुरी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन्तोष सिंह गहमरी ने पनकी नहर पर छठ घाट का निरीक्षण किया। पूर्वांचल भोजपुरी छट पूजा सेवा समिति के अध्यक्ष विजय यादव ने खुलासा टीवी को बताया कि छठ पूजा के सारे इन्तजाम हो चुके हैं। छठ घाट की सफाई और सजावट का काम पूरा हो चुका है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देवेन्द्र सिंह भोले (सांसद) उपस्थित रहेंगे। साथ ही सत्यदेव पचौरी, नीलिमा कटियार, सतीश महाना एवं बालचन्द्र मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस मौके पर विजय यादव, आर.के गिरि, कपिलदेव सिंह, आर.पी सिंह, विनोद दीक्षित, हृदयेश पाठक एवं जगलाल यादव आदि अन्य लोग मौजूद रहे।