Breaking News

शाहजहांपुर - चुटिया कटने की अफवाह ने जिले में भी फैलाई दहशत

शाहजहांपुर 05 Aug 2017. चोटी कटने की अफवाह अब ग्रामीण क्षेत्रों से होकर शहर में आ गई है। चुटिया काटने की अफवाह ने जिले में भी दहशत फैला दी है। ग्रामीण क्षेत्र के जैतीपुर में सबसे पहले चोटी कटने की घटना घटी। इसके बाद तिलहर में भी एक लड़की की चोटी कटने की घटना घटी। आज खुटार क्षेत्र में एक लड़की की चुटिया कट गई। 


जानकारी के अनुसार आज जलालाबाद कोतवाली क्षेत्र के गॉव टॉपर में भी एक लड़की की चुटिया कट गई। चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मिशन फील्ड में राजकीय इंटर कालेज की 12वी की छात्रा महिमा की चोटी कट गई। महिमा ने बताया कि वो अपने कमरे में पढ़ रही थी। अचानक पीछे से किसी ने धक्का दे दिया। उसके बाद उसकी आँखों के आगे अंधेरा छा गया। उसके बाद वो बेसुध हो गई। परिजनों ने उसकी चीख सुनी तो वो कमरे की ओर दौड़े तो उन्होंने महिमा को बेड पर बेहोशी की हालत में पाया। पानी पिलाकर उसको होश में लाया गया। चोटी कटने की सूचना पर हर कोई दौड़ा चला आ रहा था। सैकड़ों लोग लड़की के घर जमा होने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। बढ़ रही भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस ने हल्का बल का प्रयोग किया। तब जाकर लोग अपने अपने घरों को रवाना हुए। पुलिस की माने तो यह घटनाएं कोरी अफवाह है। इसमें किसी असमाजिक तत्व की शरारत हो सकती है। इसके साथ ही पुलिस ने सभी लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। और अफवाह फैलाने पर कड़ी कार्यवाही करने की बात की है।