Breaking News

पनकी गंगागज गांव में राजकुमार को गोली मारी

कानपुर 18 अगस्‍त 2017 (अनुज तिवारी). पनकी थाना क्षेत्र के गंगागंज गांव निवासी और राजा रजवाड़ों के परिवार से ताल्‍लुक रखने वाली रानी साहिबा के बेटे को आज सुबह तीन बदमाशों ने गोली मार दी। क्षेत्रीय निवासियों ने दिग्विजय सिंह को निजी अस्पताल बीएमसी में भर्ती कराया है। आरोप है कि पनकी पुलिस मामले को दबाने में लगी है।

जानकारी के अनुसार राजा रजवाड़ों के परिवार से सम्‍बन्‍ध रखने वाली रानी साहिबा के बेटे दिग्विजय सिंह को मोटरसाइकिल सवार तीन लड़कों जिसमें से एक का नाम राजू है और दो अज्ञात लोगों ने गोली मार कर घायल कर दिया। दिग्विजय सिंह को गोली मारकर बदमाश वहां से भाग निकले। क्षेत्रीय निवासियों ने दिग्विजय सिंह को निजी अस्पताल बीएमसी में भर्ती कराया है। आरोप है कि पनकी पुलिस मामले को दबाने में लगी है।