Breaking News

सावन कृपाल रुहानी मिशन करेगा दो दिवसीय सत्संग कार्यक्रम का आयोजन


कानपुर 08 मार्च 2017. सावन कृपाल रुहानी मिशन के जोनल इन्‍चार्ज युद्धवीर सिंह चौहान ने आज एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि सावन कृपाल रुहानी मिशन एवं मानव एकता सम्मेलन के अध्यक्ष राजिन्दर सिंह महाराज सत्‍संग हेतु आगामी 14 मार्च को कानपुर पधार रहे हैं। वे दो दिन अपना पावन सत्संग सुनाएंगे तथा सत्य के जिज्ञासुओं को नाम दान (आध्यात्मिक दीक्षा) भी प्रदान करेंगे। 


प्राप्‍त जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम का आयोजन सावन कृपाल रुहानी मिशन की कानपुर शाखा द्वारा किया जा रहा है। इस सत्संग कार्यक्रम में केवल कानपुर ही नहीं बल्कि विश्‍व भर से आये श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। यह सत्संग 14 और 15 मार्च को रेलवे ग्राउंड निराला नगर (पराग डेरी के निकट) आयोजित किया जाएगा। 15 मार्च को सत्संग के उपरांत रात्रि 9:00 बजे संत राजिंदर सिंह जी महाराज सत्य के जिज्ञासुओं को नामदान (आध्यात्मिक दीक्षा) प्रदान करेंगे।