Breaking News

कानपुर - बर्रा विश्व बैंक में हुयी लाखों की चोरी

कानपुर 20 मार्च 2017 (आदर्श शुक्ला). प्रदेश में भले ही अब सरकार बदल गयी हो पर कानपुर के चोरों पर अभी कोई फर्क पडा नहीं दिख रहा है। कानपुर के दक्षिण इलाके में चोरों का प्रकोप बदस्‍तूर जारी है। बीती रात बर्रा विश्व बैंक कालोनी में चोरों ने एक खाली पडे घर को निशाना बनाते हुये लाखों का माल पार कर दिया।


जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 10:00 बजे बर्रा विश्व बैंक आई ब्लॉक मकान नंबर 67 एमआईजी में श्रीमती कमलेश चौधरी अपने दो बेटे दीपक चौधरी और विकास चौधरी के साथ रहती हैं। बीती रात उनके परिवार के  सभी लोग अपने मामा के स्वर्गवास में गजनेर  गये थे। रात में ही किसी समय चोरों ने घर को खाली देखा और उस में घुस गए तथा लाखों रूपये पर हाथ साफ कर दिये। सुबह जब पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा हुआ देखा तो उन्होंने इसकी जानकारी दीपक चौधरी को फोन से बताई। घबराये हुये घरवाले तत्‍काल वापस लौटे तो उन्होंने देखा की गैस सिलेंडर, जेवरात कपडे तथा नकद कुल मिलाकर 3 लाख रूपय की चोरी हुई है। घटना की सूचना पुलिस को मिलने पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।